एकल उपयोग प्लास्टिक को खाद्य श्रृंखला में प्रवेश करने से रोकना जरूरी
बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राम कुमार ने आर्द्रभूमि क्षरण से प्राकृतिक आवासों के विलुप्त होने को कॉविड-19 जैसे बीमारियों के साथ जुड़ा बताया। उन्होंने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को खत्म करने का भी सुझाव दिया। ताकि सेहत पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावों से बचा सके। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि दिल्ली में पानी की मांग को पूरा करने के लिए और अधिक आर्द्रभूमि की जरूरत है।
भूजल स्तर में बढ़ोतरी के ग्रामीणों ने साझा किए अनुभव
प्रो. सुब्रमण्यम और डॉ. देवादित्यो सिन्हा ने आर्द्रभूमि संरक्षण में शामिल होने के लिए मौजूदा कानून और नीतियों के साथ-साथ आर्द्रभूमि पोर्टलों की समझ को आवश्यक बताया। समारोह के मुख्य अतिथि डीडीए के प्रधान आयुक्त डॉ. राजीव कुमार तिवारी ने आद्रभूमि के संरक्षण के लिए डीडीए की पहल को साझा किया।
पार्क में नेचर वॉक का किया आयोजन
पार्क में नेचर वॉक का आयोजन किया गया। यमुना जैव विविधता पार्कों की आर्द्रभूमि कई प्रवासी पक्षियों नॉर्थर्न शॉवेलर नॉर्थर्न पिटेल, ग्रेट कॉमरेटि, गडवाल, कॉमन टील्स आदि की उपस्थिति के कारण मुख्य आकर्षण थीं।