ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में शनिवार रात में दादरी बाईपास पर एक तीस वर्षीय महिला को चाकूओं से गोदकर हत्या करने के बाद पैट्रोल डालकर शव को जला दिया है।
शव को फैंक दिया गया। उससे एक किलोमीटर की दूरी में नहर से एक बच्चे का शव भी मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव चिटहेरा के नजदीक जीटी रोड का बाईपास बनाने का कार्य चल रहा है। शनिवार रात में अज्ञात बदमाशों ने तीस वर्षीय महिला पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।