फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाली महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला दिवस पर दिया गया अंतरराष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता सम्मान
विज्ञापन

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता सम्मान दिया गया। इसमें साध्वी प्रज्ञा भारती समेत दूसरी कई महिलाएं शामिल थीं। विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया, जनसंचार, पत्रकारिता शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा तथा समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 40 महिला विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसका आयोजन भारतीय विश्वविद्यालयों के परिसंघ, अंतरराष्ट्रीय मीडिया शिक्षिका संघ, भारतीय जनसंचार संघ और महिला अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क (वींन) ने संयुक्त रूप से किया।
सम्मानित महिलाओं में काशी से प्रो. उमा त्रिपाठी (काशी), अमेरिका से प्रो. मंजू गुप्ता, संगीता कुमारी व अदिति तिवारी, नई दिल्ली से प्रो. अपर्णा द्विवेदी, प्रो. अर्चना कुमार, मीनू कंवर व डॉ. मेधा, कोल्हापुर से प्रो. निशा पंवार, नोएडा से प्रो. पारुल मेहरा व राजश्री राय, गाजियाबाद से प्रो. निभा सिन्हा समेत दूसरी कई महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय विश्वविद्यालयों के परिसंघ के अध्यक्ष प्रो. प्रियरंजन त्रिवेदी ने किया। इसमें अमेरिका से विश्व संविधान व संसद संघ के अध्यक्ष प्रो. ग्लेन मार्टिन, वैश्विक सद्भाव संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. लाल उतरेजा, इंग्लैंड से रोटरी शांति फेलो रोजालिन ओबाह, थाईलैंड से प्रो. विजय प्रसाद बरुआ, भारत से भारतीय भाषा पत्रकारिता शिक्षा के प्रो. राम जी लाल जांगिड, आचार्य डॉ लोकेश मुनि समेत दूसरे शख्सियतें मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें