फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी से फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Mon, 20 May 2019 07:10 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली की युवती को नोएडा के होटल में लाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली युवती की शहादरा के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। पिछले सप्ताह युवक ने उसे साथ समय बिताने का ऑफर दिया। 

इसके बाद वह उसे बहला- फुसलाकर सेक्टर-31 में बने एक होटल में ले गया। वहां पर उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाकर युवती को पिला दीं। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने उसके साथ गलत हरकत को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि होश में आने पर शिवम ने यह बात किसी को बताने पर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह उसे बाहर सड़क पर छोड़कर भाग गया। एसएचओ राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रेप का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें