फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे तेज चुनाव नतीजे बताने के लिए चुनाव आयोग ने की है कुछ ऐसी तैयारी

Mon, 20 May 2019 05:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा आम चुनाव-2019 के परिणाम 23 मई को मतगणना के उपरांत घोषित किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस बार चुनाव के नतीजे तेजी से सार्वजनिक करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने एक वोटर हेल्पलाइन नामक नया ऐप बनाया है, जिसके माध्यम से जनता को चुनाव के परिणाम प्राप्त होंगे।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज ने बताया कि मतगणना का विवरण प्रशासन द्वारा सुविधा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा जो वो वोटर हेल्पलाइन ऐप पर प्रदर्शित होगा। जिन व्यक्तियों ने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप इंस्टॉल किया हुआ है वे तुरंत मतगणना का विवरण इस ऐप के माध्यम से देख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि किसी भी एंड्रॉयड फोन में गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन ऐप इंस्टॉल किया जा सकता हैं। इस ऐप में ही रिजल्ट्स के कॉलम को टच करने से पूरे देश के लोकसभा आम चुनाव की सांख्यिकीय रिपोर्ट प्रदर्शित हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें