फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लड़का बनकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर करती थी झपटमारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2019 06:58 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

पश्चिम जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने लड़के का वेश बना बॉय फ्रेंड के साथ झपटमारी करने वाली सागरपुर निवासी अंजली (22) को गिरफ्तार किया है। बॉय फ्रेंड पालम कॉलोनी निवासी राजू (26) भी पकड़ा गया है। इनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से आधा दर्जन मामले सुलझाने का दावा किया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि दोनों नशे के आदी हैं। राजू पर पहले से दस मामले दर्ज हैं। 7 मई 2019 को एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि लड़के के वेश एक युवती ने उसका मोबाइल फोन झपटा था। पुलिस ने इनकी पहचान कर ली।

शाखा के कर्मियों ने एक सूचना के आधार पर मायापुरी मेें 19 अगस्त को घेराबंदी कर और बाइक पर आए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाइक पटेल नगर इलाके से चुराई गई थी। 
विज्ञापन


पूछताछ में राजू ने बताया कि गलत संगत में पड़कर वह नशे का आदी हो गया था। नशे के सेवन के दौरान उसकी अंजली से मुलाकात हुई। अंजली के साथ बाइक से घूमने पर पुलिसवाले उन पर शक नहीं करते थे। इससे उसका हौसला बढ़ गया और वह झपटमारी करने लगा।

अंजली के लड़के के वेश में होने की वजह से कोई उसे लड़की नहीं समझता था। वे पार्क और बस स्टैंड पर मौजूद लोगों को शिकार बनाते थे। उन्होंने पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में 20 से ज्यादा वारदात की हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें