फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम पत्नी: बेटे के साथ मिलकर कैंची से किए वार, शरीर के इस अंग में झोंकी लाल मिर्च, फिर गर्दन पर नाड़ा बांध तड़पाया

Thu, 09 Jun 2022 09:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पश्चिम विहार इलाके में एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पति की पीटकर हत्या कर दी। महिला ने पति पर थपकी और कैंची से हमला किया। महिला ने कहा पति की मारपीट और कहासुनी से तंग आकर उसकी हत्या की। जांच के बाद पुलिस ने महिला और उसके बेटे को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पति की थपकी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी के बेटे ने उस पर कैंची से हमला कर दिया। मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस ने दोनों मां-बेटे को हत्या के आरोप में पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि वह पति की हरकतों से परेशान हो गई थी। मृतक छोटी-छोटी बातों पर उससे लड़ाई करता था और उसे पीटता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थपकी और कैंची बरामद की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि सात जून की देर रात करीब तीन बजे पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस को ज्वालाहेड़ी में एक शख्स की हत्या करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा एक व्यक्ति खून से लथपथ कमरे के दरवाजे के पास पड़ा है और उसकी सीने, गर्दन, पीठ समेत अन्य अंगों पर घाव और चोट के दर्जनों निशान थे। दीवारों पर भी खून के निशान थे। आंखों पर लाल मिर्ची का पाउडर डाला गया था। चेहरे को कपड़ा ढका गया था। मृतक की गर्दन पर नाड़ा बंधा हुआ था। शव के पास ही काले रंग की टोपी, टूटी हुई चूडिय़ां व मिर्ची पाउडर पड़ा था। एक पर्दा जिसके एक सिरे पर गांठ लगी थी और उसे फंदा बनाया गया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में भेजकर मामले की छानबीन शुरू की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि 45 वर्षीय मृतक जूते की फैक्टरी में काम करता था। उसका आए दिन अपनी पत्नी से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। इस जानकारी पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि अपने नाबालिग बेटे की मदद से पति की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसके बेटे को पकड़ लिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह अपने पति की हरकत से तंग आ चुकी थी। वह कोई काम नहीं करता था और शराब पीने के बाद छोटी छोटी बातों पर लड़ाई करता था। मारपीट के दौरान वह घर का कोई भी सामान फेंककर मारता था। जिससे घर के कई सामान टूट चुके थे। मंगलवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पति पर थपकी(कपड़े धोने में पीटने वाला) और कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अपने हाथ-पैर धोकर बैठ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें