फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सुसाइड करने टॉवर पर चढ़ गई विधवा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद के साथ छेड़छाड़ और जिल्लत को सहते हुए महिला को अपनी बात रखने का इंसाफ का कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आया। प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए जान जोखिम में डालकर महिला डेढ़ सौ फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन


सोमवार को गुड़गांव के टिकरी गांव में सामने आई ऐसी ही घटना के बाद प्रशासन के भी होश उड़ गए। तीन घंटे की कोशिश के बाद प्रशासनिक अधिकारी महिला को समझाने में कामयाब रहे। और महिला को सकुशल नीचे उतारा।

मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली विधवा महिला लाल बानो (25) पिछले कई सालों से टिकरी गांव में किराये के मकान में रह रही थी। जो यहां छोटा-मोटा कामकाज कर अपना गुजर बसर कर रही थी। महिला ने बताया कि गांव में फोटो स्टूडियो संचालक जेपी वालिया ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

प्रताड़तना ने उठवाया यह कदम

सबंध बनाने के बाद वह लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि सरेराह उसके साथ छेड़छाड़ कर उसकी बेइज्जती करता था। इसे लेकर वह कई दिनों से काफी मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। सोमवार को सुबह दस बजे अचानक विधवा महिला मोबाइल के टावर पर चढ़ गई।

महिला को टावर पर चढ़ता देख ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने कूदने की धमकी दी तो लोग इकट्ठा हो गए। पूर्व सरपंच जयभगवान समेत ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 150 फुट ऊंचे टावर पर महिला के चढ़े होने की सूचना मिलते ही प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

लेकिन महिला बार-बार यहां से कूदने की धमकी देती रही। महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना के बाद हजारों की तादाद में ग्रामीण आसपास इकट्ठा हो गए। महिला को बचाने के लिए पुलिस की टीम के अलावा फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गया। ज्यादा ऊंचाई होने के चलते महिला की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी।

कैसे उतारी गई नीचे

ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाने के लिए उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया। पुलिस का यह प्रयास सफल रहा। जिसमें महिला से बातचीत कर नीचे उतरने के लिए कहा। लेकिन महिला बार-बार आरोपी स्टूडियो संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती रही।

करीब एक घंटे तक पुलिस अधिकारियों से लगातार बातचीत के बाद आश्वासन की बात पर महिला मान गई और नीचे उतर आई। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार के अनुसार महिला के बयान पर आरोपी स्टूडियो संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी की सूझबूझ आई काम

सही समय पर बेहतर निर्णय का ही नतीजा रहा महिला को सही सलामत नीचे उतारवा लिया गया। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार की सूझबूझ ही काम आई।

जिसमें तीन घंटे तक पूरे गांव की भीड़ के बीच टावर पर चढ़े हुए केवल आरोपी को सजा देने की मांग करने वाली महिला को नीचे बुला लिया।

इस दौरान इंस्पेक्टर ने धैर्य का परिचय देते हुए उसके मोबाइल फोन पर लगातार एक घंटे तक बातचीत करते रहे। उसकी पूरी बात सुनने के बाद उसे कहा उसे विश्वास दिलाया कि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी। आखिरकार महिला नीचे उतर आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें