फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय गोयल के पक्ष में उतरे भाजपा सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल के वोटरों के खिसकने का डर प्रदेश भाजपा को सताने लगा है। पार्टी नेताओं को अब यह लग रहा है कि पिछले दिनों विजय गोयल द्वारा दिए बयान का कहीं नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन


इस मुद्दे को लेकर सोमवार को विजय गोयल मीडिया से मुखातिब हुए। उनके साथ दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, डॉ. उदित राज और महेश गिरी भी थे। गोयल ने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

अपना जनाधार खो चुकी कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। जबकि दिल्ली में पंद्रह साल के शासन में कांग्रेस ने दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं यूपी-बिहार वालों का भला चाहता हूं'

राज्यसभा में मैंने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए आवाज उठाई। उनकी समस्या को दूर करने के लिए दोनों प्रदेश के विकास करने की बात की। ऐसा कुछ भी नहीं कहा जिसमें यह संदर्भ निकले की मैंने यूपी और बिहार से दिल्ली आने पर पाबंदी वाली बात की हो।

सांसद डॉ. उदित राज ने कहा कि मैं खुद उत्तर प्रदेश का हूं और जिस क्षेत्र से सांसद हूं वहां बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। गोयल अगर पूर्वांचल विरोधी बातें करते तो मैं गोयल का विरोध करता।

सांसद प्रवेश वर्मा ने भी कहा कि जिस क्षेत्र से मैं सांसद हूं वहां भी बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग हैं। सांसदों ने गोयल का पक्ष रखते हुए कहा कि उनका बयान पूर्वांचल विरोधी नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें