फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारी कर भाग रहे बदमाशों को महिला प्रधानाचार्य ने दबोचा, मिलेगा पुरस्कार

Sat, 05 Nov 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुल्तानपुरी इलाके में एक महिला प्रधानाचार्य के हौसले के आगे बदमाश पस्त हो गए। चेन झपटमारी के दौरान पीड़िता ने एक आरोपी की गिरेबान पकड़कर बाइक से गिरा दिया। चंगुल में फंसने के बाद बदमाश ने खुद को बचाने के लिए चेन वापस करने की पेशकश की। स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


बदमाश की पहचान सुल्तानपुरी निवासी अनिल (30) के रूप में हुई। पुलिस ने अनिल की गिरफ्तारी से दस मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त ने प्रधानाचार्य को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, प्रोमिला रावत परिवार सहित टैगोर गार्डन में रहती हैं। वह राजौरी गार्डन स्थित आदर्श विद्यालय में बतौर प्रधानाचार्य कार्यरत हैं। एक नवंबर की रात वह किशन विहार आयी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा परिवार अपराध में लिप्त

इस दौरान कंझावला रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रोमिला के आंख पर हाथ माराकर गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात के दौरान ही प्रोमिला ने पिछली सीट पर बैठे बदमाश का गिरेबान पकड़कर नीचे गिरा दिया। अनिल और उसका भाई रिक्की पीड़िता को चेन वापस करने लगे। इसी दौरान स्थानीय लोग पहुंच गए और अनिल को दबोचकर पिटाई कर दी। 

जांच में पता चला कि अनिल अपने भाई रिक्की से साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। रिक्की अनिल के पकड़े जाने के बाद बाइक समेत फरार हो गया। जिला पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि अनिल का पूरा परिवार आपराधिक वारदात में लिप्त है।

उसके भाई विक्रम पर लूटपाट व झपटमारी के 78 मामले दर्ज हैं, जबकि उसके पिता जगरूप पर 22 मामले हैं। मकोका के तहत विक्रम की गिरफ्तारी के बाद अनिल पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई। इसके बाद वह रिक्की के साथ वारदातों को अंजाम देने लगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें