फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने से पहले लिया देवर का नाम: दो दिन पहले चाकू से गोदकर हुई थी हत्या, रिश्तेदार बताकर घर में घुसे थे आरोपी

Fri, 20 Oct 2023 10:22 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़(फरीदाबाद)

सार

महिला के बेटे ने बताया कि मां रानी ने घायल अवस्था में गौरव का नाम लिया था। महिला को घायल अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी देवर और उसके दोस्त पर केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। महिला के बेटे ने बताया कि मौत से पहले महिला ने अपने देवर गौरव का नाम लिया था। बुधवार को दो युवकों ने चाकू गोदकर महिला की हत्या कर दी थी। मकान मालिक को महिला का रिश्तेदार बताकर आरोपी घर में घुसे थे।

विज्ञापन

बुलंदशहर यूपी निवासी शिवानी ने बताया कि उसकी शादी 12 दिसंबर 2021 को उसकी सुनपेड निवासी तेजवीर के साथ हुई। वह अपने पति के साथ गांव में रहती है। पिता राकेश बुलंदशहर यूपी में रहते है। जबकि, उसकी मां रानी और छोटा भाई ललित चार माह से सेक्टर 62 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये पर रह रहे थे। मां रानी आईएमटी में स्थित एक निजी कंपनी में काम करती थी। बुधवार की शाम को छोटे भाई ललित का फोन आया था कि मां रानी को दो लड़के चाकू से घायल कर दिया है।
विज्ञापन

मरने से पहले मां ने बताया आरोपी का नाम
छोटे भाई ललित ने बताया कि मां रानी ने घायल अवस्था में गौरव का नाम लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पुलिस ने आरोपी गौरव और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी गौरव महिला का देवर है। सूत्रों के अनुसार आरोपी गौरव की मां का देहांत कुछ समय पहले बीमारी के कारण हुआ था। उसकी छोटी बहन नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी बातों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। थाना आदर्श नगर प्रभारी रामबीर ने बताया कि मृतक की बेटी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें