फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी में बदली गे-डेटिंग एप की मुलाकात: बांग्लादेशी युवकों से दोस्ती फिर मिलने बुलाया, बारी-बारी किया कुकर्म

Fri, 20 Oct 2023 10:04 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

छानबीन के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान देवाशीष, सुरजीत और आर्यन उर्फ गोलू के रूप में हुई है। तीनों ही शकरपुर इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में गे-डेटिंग एप के जरिये दोस्ती कर दो बांग्लादेशी युवकों से जबरन कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले एक युवक को मिलने की बात कर पार्क में बुलाया था। वहां पांच लड़कों ने बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिली तो पुलिस ने मारपीट और कुकर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान देवाशीष, सुरजीत और आर्यन उर्फ गोलू के रूप में हुई है। तीनों ही शकरपुर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर इनके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

मंगलवार देर रात करीब 1.00 बजे दो बांग्लादशी लड़कों ने अपने साथ कुकर्म करने की पुलिस को पीसीआर कॉल की थी। सूचना मिलने के बाद शकरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को 22 वर्षीय बांग्लादेशी युवक सैम (बदला हुआ नाम) मिला। उसने बताया कि वह पढ़ाई करने के लिए बांग्लादेश से भारत आया है। फिलहाल उसने डीयू के एक कॉलेज में ग्रेजुएशन में दाखिला लिया हुआ है। यहां उसकी मुलाकात 27 साल के बिहार निवासी समीर (बदला हुआ नाम) से हुई। दोनों गे (समलैंगिक) थे। इस बीच सैम की मुलाकात गे-डेटिंग एप के जरिये एक अन्य युवक से हुई। दोनों अक्सर डेट करने लगे। इस बीच बांग्लादेश से सैम का एक और दोस्त सलीम (बदला हुआ नाम) घूमने के लिए भारत आ गया।
विज्ञापन

वह भी समलैंगिक है। मंगलवार रात को सैम और सलीम रामलीला देखने के लिए स्कूल ब्लॉक शकरपुर गए।। रात करीब 11.30 बजे दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे। इस बीच सैम को डेटिंग एप से मिला उसका दोस्त मिला। उसने सैम को साथ चलने के लिए कहा। इस बात पर सैम ने बताया कि सलीम भी समलैंगिक है। युवक ने सलीम से साथ चलने के लिए कहा। वहां दो अन्य युवक आ गए। इन लोगों ने सैम और सलीम को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच दो और लड़के आ गए। पांचों लड़कों ने सैम और सलीम की पिटाई करने के बाद उनके साथ जबरन कुकर्म किया। बाद में आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने छानबीन के बाद ममला दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें