फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नजफगढ़ इलाके में रविवार दोपहर एक महिला ने कलस्टर बस में बच्ची को जन्म दिया। महिला अपने पति व बच्चों के साथ बस से हरियाणा के ढांसा बॉर्डर जा रही थी। बच्ची के जन्म के बाद बस चालक व हेल्पर की मदद से महिला को राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्ची और उसकी मां स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संतोष (32) सपरिवार हरियाणा के झज्जर में रहते हैं और ईंट भट्टे में मजदूरी करते हैं। बिहार के नालंदा के डुमरी गांव निवासी संतोष रविवार दोपहर पत्नी चिंता देवी (30) व दो बेटों के साथ गांव से नई दिल्ली स्टेशन पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद संतोष पूरे परिवार के साथ बस से उत्तम नगर गए।
विज्ञापन

महिलाओं की मदद से बस में हुआ बच्ची का जन्म

जहां से वह हरियाणा के ढांसा बॉर्डर जाने के लिए कलस्टर बस में सवार हुए। सुरेडा मोड़ के पास जाम होने की वजह से बस रुकी हुई थी। इसी दौरान संतोष की गर्भवती पत्नी को पेट में दर्द होने लगा।

पत्नी ने संतोष को पेट में दर्द होने की बात कही। संतोष इस दौरान कुछ कर पाता कि बस में मौजूद महिलाओं नेे उनकी मदद की और बस में ही बच्ची को जन्म दिया।।सइकी जानकारी बस के चालक और परिचालक को दी।

चालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिये चिंता देवी को बच्ची समेत राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मां बेटी स्वस्थ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें