फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश शर्मा को कैबिनेट में इसलिए मिली जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन में रविवार को हुए मोदी सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में गौतमबुद्धनगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा ने, स्वतंत्र प्रभार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
विज्ञापन


डॉ. महेश शर्मा यूपी में युवा ब्राह्मण चेहरा माने जाते हैं। उनका केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाना इस बात का बहुत बड़ा संकेत है कि मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में आगामी विधानसभा चुनावों को बहुत ध्यान में रखा गया है।

डॉ. शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह देना भी यूपी में ब्राह्मण वोटों को रिझाने का जरिया माना जा रहा है। गौरतलब है कि रविवार सुबह पीएम मोदी की चाय पार्टी में उन सभी नेताओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने आज शपथ ली और इस मौके पर डॉ. शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए कैबिनेट में मिली जगह

-लंबे अर्से से आरएसएस से जुड़े रहे।
-पिछले 25 सालों से नोएडा में रहकर भाजपा की राजनीति कर रहे हैं।
-पेशे से डॉक्टर हैं और कैलाश अस्पताल समूह के प्रबंध निदेशक।

-2009 में गौतमबुद्धनगर से लोकसभा का चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए।
-2012 में पहली बार बनी सीट नोएडा विधान सभा से विधायक चुने गए।
-2014 में लोकसभा के चुनाव में गौतमबुद्धनगर से सांसद चुने गए।

-लोकसभा चुनाव के वक्त प्रधानमंत्री के चुनाव क्षेत्र बनारस में जाकर चुनाव प्रचार किया। चुनाव मैनेजमेंट में माहिर होने के चलते नोएडा से भी चुनाव प्रचार केंद्र की कमान रही। इसके अलावा राजनाथ सिंह के क्षेत्र लखनऊ और कानपुर आदि स्थानों में भी चुनाव प्रचार किया।

-महाराष्ट्र और हरियाणा के विधान सभा चुनाव में काफी जिम्मेदारी रही और महाराष्ट्र में 24 विधान सभा क्षेत्र का प्रभार भी रहा।
-हाल ही में जम्मू कश्मीर में चुनाव की जब घोषणा हुई तो पार्टी मुखिया अमित शाह की तरह से चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार रहने को कहा गया। तीन बार जम्मू कश्मीर का दौरा भी कर चुके हैं। संगठन में अच्छी पकड़ है।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत तौर से डॉ.महेश शर्मा से परिचित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें