प्रसव के बाद अस्पताल में डॉक्टर व महिला के परिजन भी खुश हैं। प्रवस के बाद जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टर व नर्स उनकी देखरेख कर रही हैं।
डॉक्टरों ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में पिछले वर्ष आइवीएफ की सुविधा शुरू होने पर वह इस अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचीं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएल शेरवाल का कहना है कि अस्पताल के गायनी ब्लॉक में अत्याधुनिक सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना की गई है। इसमें जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क आइवीएफ की सुविधा दी जाएगी।