फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ रही थी बदबू: फ्लैट में सड़ी गली हालत में मिला महिला का शव, करीब 15 दिन पहले मौत होने का अंदेशा

Sat, 09 Dec 2023 08:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक फ्लैट में महिला का सड़ी-गली हालत में शव मिला है। फ्लैट से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र स्थित एकरा फ्लैट में महिला का सड़ी-गली हालत में शव मिला है। महिला के कई दिनों से नहीं दिखने और फ्लैट से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने अंदर से बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कने के लिए एम्स भिजवा दिया है। महिला की पहचान उसके आधार कार्ड के जरिये सानिया राय (30) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे मालवीय नगर थाना पुलिस को एक फ्लैट से तेज बदबू आने की पीसीआर काल मिली। फ्लैट मालिक ने ही पुलिस को कॉल कर बताया कि उनके फ्लैट नंबर जे-4/21, खिड़की एक्सटेंशन में जुलाई 2022 से एक महिला रहती है। वह पिछले 15 दिन से दिखाई नहीं दे रही है और उसके फ्लैट से काफी तेज बदबू आ रही है। फ्लैट का दरवाजा भी अंदर से बंद है। पुलिस टीम फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अदंर दाखिल हुई। वहां सानिया का शव फर्श पर ही सड़ी गली हालत में पड़ा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में शरीर चोट के निशान नजर नहीं आए हैं। क्राइम और एफएसएल की टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्लैट में तलाशी लेने के दौरान मिले आधार कार्ड से महिला की शिनाख्त हुई। आधार कार्ड पर महिला का पता 154ए, संत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश दर्ज है। यहां पर पुलिस टीम गई थी, लेकिन कुछ खास जानकारी नहीं मिली और न ही महिला का कोई परिजन मिला। हालांकि यह पता चला है कि वह एक एनजीओ से जुड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें