फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानों से तंग होकर दी जान: पति से विवाद पर महिला सातवीं मंजिल से कूदी, शादी के छह साल बाद भी नहीं बन पाई मां

Tue, 24 Sep 2024 09:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि शादी के छह साल बाद उसे कोई बच्चा नहीं था। जिसे लेकर उसकी ससुराल वाले ताने भी मारते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में पति से विवाद होने पर एक महिला ने सोसाइटी में सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। महिला नोएडा स्थित एक आईटी कंपनी में काम करती थी। घटना के दौरान वह घर में अकेली थी। पिता के बयान पर सेक्टर 10 थाना पुलिस ने पति, ननद, ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

सेक्टर 93 पुलिस चौकी प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के अनुसार मंगलवार की शाम छह बजे अंसल सोसाइटी में एक महिला के कूदकर खुदकुशी कर ली। महिला की पहचान 30 वर्षीय कीर्ति के रूप में हुई। छानबीन के दौरान पता चला कि कीर्ति का विवाह बालाजीपुरम के रहने वाले योगेन्द्र के साथ छह साल पहले हुआ था। पहले दोनों फरीदाबाद में रहते थे। 

महिला का इस समय वर्क फ्रॉम चल रहा था। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि शादी के छह साल बाद उसे कोई बच्चा नहीं था। जिसे लेकर उसकी ससुराल वाले ताने भी मारते थे। कीर्ति के पिता के बयान पर सेक्टर 10 थाना पुलिस ने पति योगेन्द्र, ननद डोली, ससुर दिलीप व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन

15 दिन पहले ही सोसाइटी में रहने आए थे दंपती
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि शादी के बाद दोनों फरीदाबाद में रहते थे। 15 दिन पहले ही वह सेक्टर 10 थाना क्षेत्र की सोसाइटी में शिफ्ट हुए थे। याेगेन्द्र अपने माता-पिता से मिलने के लिए मथुरा गया हुआ था। दोनों का किसी बात पर विवाद हुआ था। कीर्ति नहीं चाहती थी कि वह अपने परिवार वालों के पास जाय। पुलिस उसके मोबाइल डिटेल व परिवार वालों से हुए चैट को खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें