फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की आपबीती: चोरी का आरोप लगाकर किया अगवा, बंधक बनाकर पीटा, प्राइवेट पार्ट्स में पेट्रोल डालने की धमकी दी

Tue, 24 Sep 2024 09:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

डर की वजह से पीड़ित बिना पुलिस को सूचना दिए अपने घर आ गया। परिवार वालों ने उसकी हालत देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
युवक को बुरी तरह पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समयपुर बादली इलाके में एक युवक को अगवा कर कमरे में बंधक बना लिया। हमलावरों ने युवक पर चोरी करने का आरोप लगाकर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। किसी तरह से उसके चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी शिकायत की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके निजी अंगों में पेट्रोल डालने की धमकी भी दी। पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

पीड़ित की पहचान 22 साल के सुमित पाल के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ राणा पार्क इलाके में रहते हैं। वह जीवन पार्क स्थित चाय की पत्ती की फैक्टरी में काम करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 21 सितंबर की सुबह वह अपने घर से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान जीवन पार्क निवासी शकील रास्ते में मिला। वह उसके साथ गाली गलौज करने लगा। पीड़ित के अनुसार वह उसपर उसके घर में चोरी करने का आरोप लगाने लगा और जबरदस्ती उसे पकड़कर अपने घर ले गया। 

जहां आरोपी के कुछ परिचित मौजूद थे। उनलोगों ने उसका कपड़ा उतार दिया और फिर सभी उसे प्लास्टिक की पाइप और केबल की तार से पिटाई कर दी। उसके बाद उसके निजी अंगों में पेट्रोल डालने की धमकी भी देने लगे। काफी देर तक घर में बंधक बनाकर आरोपी उसकी पिटाई करते रहे और फिर उसे कुछ घंटे बाद घर से भगा दिया।
विज्ञापन

डर की वजह से पीड़ित बिना पुलिस को सूचना दिए अपने घर आ गया। परिवार वालों ने उसकी हालत देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घर पहुंची पुलिस उसे लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंची। जहां इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। सभी आरोपी अपने घर से फरार है। पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें