दहेज प्रताड़ना में चार के खिलाफ केस दर्ज
वहीं एक अन्य मामले में गांव सीही, सेक्टर आठ निवासी स्वेता शर्मा ने थाना सेक्टर सात में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उसकी शादी जुलाई, 2013 को अमित कुमार निवासी के साथ हुई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद उसके ससुरालजन दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। अब मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने इस संबंध में विवाहिता के पति अमित पाराशर, ससुर राजकुमार, सास कृष्णा देवी, नंद अर्चना निवासी सेक्टर 23 के खिलाफ केस दर्ज किया है।