रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एक कॉल पर उन्हें चलती ट्रेन में भी इलाज मिल सकेगा। रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए दो नंबर जारी किए हैं।
इन नंबरों पर कॉल कर वे इलाज के लिए मदद मांग सकेंगे। अगले स्टेशन पर उन्हें चिकित्सा सुविधा मिल जाएगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर 138 पर कॉल कर बीमार यात्री चिकित्सा सुविधा की मांग कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9794834924 भी कॉल कर मदद मांगी जा सकती है।
बता दें कि गाजियाबाद क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा न मिल पाने की वजह से बीते साल एक युवती और एक महिला की मौत हो गई थी। हार्ट पेशेंट युवती को इलाज के लिए मिर्जापुर से दिल्ली ले जाया जा रहा था।
हापुड़ के पास उसकी तबियत बिगड़ गई और गाजियाबाद से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। बीते दिनों नई दिल्ली से पति के साथ ट्रेन में सवार हुई एक महिला की भी हार्ट अटैक के कारण साहिबाबाद और दिल्ली के बीच में मौत हो गई थी।
नई दिल्ली पर ही तबियत बिगड़ने के बावजूद जानकारी न होने की वजह से वे चिकित्सा सुविधा नहीं ले सके।