चिड़ियाघर में जयपुर से लाया गया दुर्लभ प्रजाति का चिंकारा
- फोटो : अमर उजाला
वन्य जीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। चिड़ियाघर में दुर्लभ प्रजाति के चिंकारा का जोड़ा जयपुर से लाया गया है। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चिंकारा यहां लाया गया है। अब यहां चार मादा और एक नर चिंकारा हो गए हैं। साथ ही, दिल्ली चिड़ियाघर से जयपुर में 15 काकड़ हिरण व दो बारहसिंगा को भेजा गया है। चिंकारा के लिए तैयारियां जोरों से चल रही थी।
चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों के बीच में अन्य वन्य जीवों की तरह चिंकारा भी आकर्षक का केंद्र रहते हैं। यहां आने वाले नए जानवरों के लिए बाड़े भी तैयार किए गए हैं। चिंकारा आने से चिड़ियाघर का आकर्षण और अधिक बढ़ेगा। जल्द ही और भी वन्य जीवों को यहां लाया जाएगा।