एम्स में युवक की इलाज के लिए ले जाते वक्त मौत होने पर विधवा पत्नी ने अस्पताल प्रशासन के सामने एक अजीब सी मांग रख दी। टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार के मुताबिक विधवा पत्नी ने गर्भधारण करने के लिए अपने पति के स्पर्म की मांग कर डाली।
हालाकिं उसकी इस इच्छा को पूरा नहीं किया जा सका, क्योंकि व्यक्ति के शरीर से स्पर्म निकालने को लेकर देश में कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश अभी तक तय नहीं किया गया है।
महिला की कुछ साल पहले शादी हुई थी और उन दोनों के पास कोई बच्चा नहीं था। डॉक्टर के मुताबिक ससुराल वालों ने भी बहू की इस मांग का समर्थन किया था।