मुरादनगर। एक साल तक प्यार...फिर शादी। मानों जैसे युवक की सारी मुराद पूरी हो गई हो। मगर सुहाग की सेज पर उसके पैरों से जमीन खिसक गई। शादी की खुशी पलभर में छूमंतर हो गई।
जिसे वह अपनी जीवन संगिनी बनाकर लाया था, दरअसल वह किन्नर निकली। राज खुलने के बाद भी किन्नर युवक के साथ पति पत्नी के रूप में रहने की जिद पर अड़ी है। युवक ने साथ रखने से इंकार कर दिया है।
मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक झांसी की एक कंपनी में नौकरी करता है। एक साल पहले उसकी मुलाकात कंपनी में कार्यरत एक लड़की निवासी गढ़मुक्तेश्वर से हुई।