फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमं में अहम खुलासा करने वाले डाक्टर की दिल्ली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली के एक रिसॉर्ट में जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अरुण आज सुबह ही दिल्ली से अगरतला जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने वाले थे।
विज्ञापन


डाक्टर अरुण शर्मा ने व्यापमं घोटाले के संबंध में महत्वपूर्ण खुलासा किया था। वह जबलपुर मेडिकल कॉलेज के एडमिशन में होने वाली अनयिमितता की भी जांच कर रहे थे।

बता दें कि इसी मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन ने ठीक एक साल पहले 4 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी। जबकि डाक्टर अरुण शनिवार को ही दिल्ली आए थे।

पुलिस ने उनके घर वालों को इस बारे में सूचित कर दिया है। डाक्टर शर्मा के बेटे अपने पिता का शरीर लेने के लिए जबलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

कल शाम ही होटल में किया था चेक-इन

पुलिस के मुताबिक डाक्टर अरुण शर्मा शनिवार को शाम चार बजे के करीब दिल्ली के कापासेहड़ा स्थित उप्पल होटल व रिसॉर्ट में आए थे। चेक इन करने के बाद उन्होंने होटल स्टॉफ से रविवार को सुबह साढ़े चार बजे उठाने के लिए कहा था।

आज सुबह फोने करने के बाद जब उन्होंने जवाब नहीं दिया तो होटल स्टॉफ ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी। दरवाजा न खुलने पर होटल स्टॉफ ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो डाक्टर शर्मा अपने बिस्तर ही मृत पड़े थे। उनके बिस्तर के पास वाइन की एक बोतल भी रखी हुई थी। पुलिस के मुताबिक उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

जल्द ही बनने वाले थे वाइस चांसलर

डाक्टर शर्मा की मौत को फिलहाल व्यापमं घोटाले से जोड़ कर देखा जा रहा है। असल में डाक्टर शर्मा न सिर्फ मेडिकल कॉलेज में अवैध एडमिशन की जांच कर रहे थे बल्कि, जल्द ही मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर भी बनने वाले थे।

बता दें कि व्यापमं मामले की पड़ताल करने मध्य प्रदेश गए आज तक के पत्रकार अक्षय सिंह की भी अचानक शनिवार को मौत हो गई थी। रविवार को उनका शव दिल्ली लाया गया है।

कांग्रेस नेता दिग्‍विजय सिंह ने इस मामले में कहा है कि डाक्टर अरुण शर्मा के पिता एनके शर्मा कांग्रेस के नेता थे और उनके बेटे की अचानक मौत पर उन्हें बेहद दुख है। दिग्विजय सिंह ने ही ट्वीट के जरिए अक्षय सिंह की मौत की खबर दी थी और इसकी जांच कराए जाने की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें