अंग्रेजों को भारत छोड़े 60 साल भी अधिक हो गए हैं।
लेकिन अब भी भारतीयों के दिल से उनके लिए नफरत नहीं मिटी है। एक भारतीय
ने इंग्लैंड के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून को ई-मेल से धमकी दी है।
इंग्लैंड के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून को पटौदी निवासी एक व्यक्ति ने धमकी भरा ई-मेल भेजा है। इसके बाद स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने दिल्ली और गुड़गांव पुलिस से संपर्क साधा है।
भले ही अंग्रेजों को भारत छोड़े 60 साल भी अधिक हो गए हैं। लेकिन अब्ा भी भारतीयों के दिल से उनके लिए नफरत नहीं मिटी है।
ऐसा भी नहीं है कि मेल भेजने वाला कोई ऐरा-गैरा हो। मेल भेजने वाला आरोपी पहले इंग्लैंड में नौकरी कर चुका है।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि इंग्लैंड में उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह मानसिक रूप से बीमार हो गया। वह एक नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी का है।
उसके साथ क्या बर्ताव किया गया है। आखिर क्यों वह इंग्लैंड के शासन से इतना नाराज है कि उनके प्रधानमंत्री को ही धमकी दे डाली। ये राज से उसके पकड़े जाने के बाद ही पर्दा उठेगा।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी संजीव बल्हारा ने बताया कि पहले भी इंग्लैंड के कमिश्नर को ई-मेल भेजने का मामला सामने आ चुका है।