फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सदाबहार है गोभी का पराठा

Fri, 27 Dec 2013 06:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोभी के पराठे भी शहर में खासे पसंद किए जाते हैं। शहर के तिराहों, चौराहों पर पराठों की कार्नर दिखाई देती हैं। लेकिन घर पर बनाए गए पराठों की अपनी खूबियां हैं। थोड़ी मेहनत और कुछ सामान जुटाकर आप घर पर गोभी पराठा बना सकते हैं।
विज्ञापन


चार लोगों के लिए पराठा तैयार करने की विधि-
आवश्यक सामग्री
गोभी 350 ग्राम, गेहूं का आटा 400 ग्राम या चार छोटी कटोरी, जीरा एक चौथाई छोटी चम्मच, धनिया पाउडर एक चाय की चम्मच, मिर्च पाउडर एक चौथाई छोटी चम्मच, गरम मसाला एक चौथाई छोटी चम्मच, हरी मिर्च 2 या 3 बारीक कटी हुयी, अदरक बारीक कटा हुआ, हरा धनिया एक टेबिल स्पून (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल या घी परांठे सेकने के लिए (100 ग्राम)।

बनाने की विधि
सबसे पहले आटे में एक टेबिल स्पून तेल और आधी छोटी चम्मच नमक मिला दीजिए। इन्हें अच्छी तरह मिलाइए और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिए। गूथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिए।
विज्ञापन


फूल गोभी के पत्ते हटा कर गोभी के बड़े टुकड़े करके अच्छी तरह धो लीजिए। धोने के बाद इन डुकड़ों को कद्दूकस कर लीजिए। आप इसे फूड प्रोसेसर की सहायता से भी बारीक चूरा बना सकते हैं।

गैस पर कढ़ाई रख कर इसमें एक बड़ी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए। तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा डाल कर भून लीजिए। हरी मिर्च और धनियाँ पाउडर डाल दीजिये और अब गोभी का चूरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अदरक, नमक और हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिए। 2 मिनिट तक चलाते रहिये. गोभी की पिठ्ठी पराठों में भरने के लिये तैयार हैं।

आटे से लोही तोड़िये और करीब 4 इंच व्यास में बेल लीजिए। एक बड़ी चम्मच गोभी उस पर रखिये उसे चारों ओर से मोड़कर बन्द कर दीजिए। अब इस पिठ्ठी भरी हुइ लोही को हथेली की सहायता से दबाकर चपटा करके थोड़ा सा बड़ा कर लें। अगर एसा नहीं करेंगे तो बेलते बक्त आपका परांठा फट सकता है। अब बेलन की सहायता से 6 या 7 इंच व्यास में परांठा बेल लीजिए। इस बेले हुये परांठे को तबे पर डाल कर दोनों ओर से तेल लगाकर ब्राउन होने तक खस्ता सेकिए। इसी तरह से सारे पराठे बना लीजिए।
विज्ञापन


आपके गोभी के पराठे तैयार हैं। गरमा गरम गोभी के परांठे, आलू मटर की सब्जी, दही के आलू, दही, चटनी और मक्खन के साथ परोसिये एवं खाइए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें