फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा, तीन की मौत

Sat, 20 Dec 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के जीआरपी थानाक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से गैंगमैन समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसमें एक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर जिले के निवासी मोहम्मद वारिश नोएडा सेक्टर-61 ममूरा गांव में परिवार सहित किराये पर रहते हैं। उनकी पत्नी रेशमा किसी एनजीओ में बतौर नर्स काम करती थी। बृहस्पतिवार की शाम वह किसी काम के सिलसिले में यहां फरीदाबाद आई थी।

बताया जाता है कि लकड़पुर फाटक के पास शाम के वक्त राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना ओल्ड स्टेशन के पास की है। रेलवे कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय गैंगमैन विश्वनाथ बृहस्पतिवार को ट्रैक पर काम कर रहा था कि ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों उसकी मौत पर गहरा दुख जताया है। एक अन्य घटना में शुक्रवार को एक युवक सुबह करीब नौ बजे पलवल शटल से ओल्ड स्टेशन आया था। वह ट्रेन से उतरकर ऑटो पकड़ने के लिए तेजी से प्लेटफार्म नंबर-3 की ओर कूदा। घना कोहरा होने के कारण उसे दिल्ली की ओर से आ रही गाड़ी दिखाई नहीं दी और चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी का कहना है कि अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें