फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार और दो लेखपाल को दौड़ाकर पीटा

Sat, 20 Dec 2014 01:18 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डासना में सड़क पर किए गए अतिक्रमण (चबूतरों) को हटाने गए नायब तहसीलदार और दो लेखपालों को लोगों ने दौड़ाकर पीटा। उनसे छीनकर कागजात फाड़ दिए। उन पर पत्थर पर भी बरसाए।
विज्ञापन


उन्हें अपनी टीम के साथ बैरंग लौटना पड़ा। इस संबंध में नगर पंचायत क्लर्क ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी, मगर देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया और तहरीर वापस ले ली गई। मसूरी पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण भी हटा लिया गया।

डासना में आजाद मैमोरियल इंटर कालेज के  सामने से कस्बे की ओर जा रही टूटी सड़क से लोगों को परेशानी हो रही थी। सड़क की मरम्मत कराने के लिये नायब तहसीलदार यदुवीर सिंह, लेखपाल दिनेश शर्मा, लेखपाल हाजी शमशाद और नगर पंचायत क्लर्क दिनेश कौशिक 10-12 लोगों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने सड़क के कुछ हिस्से पर अवैध रूप से बिल्डिंग मैटीरियल, हार्डवेयर और बुक डिपो की दुकान कर बैठे लोगों से अवैध कब्जे को हटाने के लिये कहा। नगर पंचायत क्लर्क ने बताया कि दुकान मालिकों और उनके परिवार के  8-10 लोगों ने नायब तहसीलदार के साथ धक्कामुक्की की और विरोध करने पर पीटा।

नायब तहसीलदार से सरकारी दस्तावेज छीनकर उन्हें फाड़कर फेंक दिया। नायब तहसीलदार को बचाने आए लेखपालों और उनकी टीम के साथ मारपीट की गई। उन पर पत्थर बरसाए। उन्हें वहां से भागना पड़ा। नायब तहसीलदार ने मसूरी पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस उनके साथ गई और अतिक्रमण हटवाया।

इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई, जिसमें मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि देर शाम एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें