फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक कर देगी तस्वीर: छह माह बाद 84 वर्षीय बीमार मां से मिला बेटा, खुशी के मारे छलक उठी आंखें... फूट-फूटकर रोए

Mon, 19 Feb 2024 10:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा (संवाद)

सार

शुरुआत में बुजुर्ग महिला को कुछ याद नहीं था। वह अपना नाम और पता नहीं बता पा रही थीं। इसके बाद छह महीने उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
गले लगकर फूट-फूटकर रोए मां-बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में सोमवार को बिछड़ी मां जब बेटे से मिली तो उसके खुशी के आंसू निकल आए। आश्रम की उपाध्यक्ष शालू गोयल ने बताया कि छह माह पहले 84 वर्षीय वृद्धा अपनों से बिछड़ गई थीं। वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घूमती रहीं। उन्हें यहां लाया गया। वह मानसिक रूप से ठीक नहीं थीं, इसलिए शुरुआत में उन्हें कुछ याद नहीं था। वह अपना नाम और पता नहीं बता पा रही थीं। इसके बाद छह महीने उनका इलाज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले उन्होंने बताया कि वह मुरादाबाद की रहने वाली हैं। इसके बाद उनके क्षेत्र की पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस की मदद से बेटों को पता चला कि मां नोएडा में है। सोमवार को बेटा आया और मां को साथ ले गया। जैसे ही मां-बेटे ने एक दूसरे को देखा दोनों अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए और एक दूसरे के गले लग फूट-फूट कर रोए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें