मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 18 रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही कई इलाकों में बारिश होने के आसार है। दिन में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को आसमान साफ रहने की आशंका हैं। दिन में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।