फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: दिल्ली में आज से दो दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा तापमान... पढ़ें मौसम विभाग का पूरा अलर्ट

Tue, 02 Jul 2024 02:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने वाला है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान किया। उमस से लोग बेहाल दिखे। हालांकि, बीच-बीच में तेज हवा चलने से थोड़ी राहत मिलती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार और बुधवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप खिली। इससे उमस और बढ़ गई। ऐसे में लोग उमस से परेशान नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान एक डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार पालम व आया नगर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, लोधी रोड व रिज में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्यम श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में आबोहवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 105 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के नीचे दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार तक हवा मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 72 दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 124 रहा, यह मध्यम श्रेणी है। फरीदाबाद में 131, गुरुग्राम में 118, गाजियाबाद में 96 एक्यूआई दर्ज किया।

सोमवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान - 36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 28.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान - 33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 27 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें