फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: अगले हफ्ते से मानसून की वापसी संभव, आज शाम तक हो सकती है हल्की बारिश

Sat, 19 Sep 2020 02:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में आज मौसम (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम मानसून अगले सप्ताह से पश्चिमी राजस्थान से वापस लौटना शुरू होगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया, अगले एक दो दिन में मानसून की वापसी को लेकर हालात अनुकूल हो जाएंगे। उत्तर भारत के मैदानों में तापमान सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगा।

विज्ञापन


वहीं दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है जिससे लोगों को बीते कई दिन से पड़ रही गर्मी से कुछ निजात मिल सकती है। दिन में कई इलाकों में बादल भी छा सकते हैं और शाम तक बहुत मामूली बारिश हो सकती है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया, यह स्थिति उस मौसम पैटर्न में से एक है, जो मानसून के वापस लौटने के अनुकूल होती है। 20 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान में मानसूनी बारिश नहीं होगी। विभाग ने इस साल मानसून लौटने की तारीख में बदलाव किया है।
विज्ञापन


अब मानसून 17 सितंबर से लौटना शुरू होगा। हालांकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण इसमें देर होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान से मानसून लौटने के साथ ही सर्दी आने की परिस्थितियां बनने लगती हैं।

अगले एक या दो दिन में केंद्रीय और दक्षिण भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने शनिवार को महाराष्ट्र, केरल, गोवा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ऑरेंज वार्निंग का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें