सोमवार की सुबह देहरादून में भी तेज गरज के साथ बारिश शुरु हुई। अचानक बदले मौसम ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में आज बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, कुछ जिलों में तेज आंधी चलने और ओले गिरने की भी संभावना जताई है।
रविवार सुबह भी राजधानी दून समेत कई स्थानों पर कुछ-कुछ देर रुककर बारिश हुई। हालांकि उसके बाद पूरे दिन धूप खिली रही थी।