फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR मौसम : छाये रहेंगे बादल... लेकिन बारिश का दौर खत्म, आज से सूरज दिखाएगा तेवर; धीरे-धीरे चढ़ेगा पारा

Mon, 12 May 2025 12:51 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार सुबह बादल छाए रहेंगे। बारिश का दौर खत्म हो चुका है और सूरज तल्ख तेवर दिखाएगा। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन
धूल भरी चली आंधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार सुबह बादल छाए रहेंगे। बारिश का दौर खत्म हो चुका है और सूरज तल्ख तेवर दिखाएगा। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मई से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

विज्ञापन

 

रविवार को दिल्ली-समेत पूरे एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा चलने की वजह से दिनभर की गर्मी से राहत का अहसास हुआ। लेकिन धूल भरी आंधी चलने के कारण पैदल चालक और दो पहिया चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई इलाकों में बिजली गुल होने के कारण अंधेरा छाया रहा। इसके अलावा बाजारों में जाम का नजारा देखने को मिला। 
विज्ञापन

इधर, रविवार को आसमान साफ रहा। सूरज की तपिश ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। शाम के समय मौसम विभाग की वेबसाइट पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रिज में सबसे अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। आया नगर में 38.4, पालम में 38.2 व लोधी रोड में 37.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुताबिक सबसे कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें