फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Haider: बहन ने सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग की, बोली- पाकिस्तान में उसके बच्चे...; उठाया यह सवाल

Sun, 11 May 2025 11:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)

सार

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए एक वीडियो में एक महिला ने खुद को सीमा हैदर की बहन रीमा बताया है। उसने पीएम मोदी से अपील की है कि उसकी बहन को जल्द पाकिस्तान भेजा जाए।
विज्ञापन
सीमा हैदर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की बहन रीमा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह रोते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगा रही है। उसने पीएम मोदी से अपील की है कि उसकी बहन को जल्द पाकिस्तान भेजा जाए। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए एक वीडियो में एक महिला ने खुद को सीमा हैदर की बहन रीमा बताया है।

विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो में रोते हुए उसने सीमा हैदर से अपील की है कि वह पाकिस्तान वापस आ जाए क्योंकि उसके बच्चे पाकिस्तान में ही सुरक्षित हैं। उसने पीएम से अपील की है कि सीमा हैदर को जल्द पाकिस्तान भेजा जाए। जब वीजा पर आए पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है तो बिना वीजा के पाकिस्तान से चोरी छुपे भारत आई सीमा हैदर को क्यों नहीं भेजा जा रहा है।

बीते 3 मई को सीमा पर हुआ था हमला
ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र में 3 मई शनिवार की शाम करीब 7 बजे एक युवक सीमा हैदर के घर में घुस गया था और उस पर हमला कर दिया था। जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले घर के मुख्य दरवाजे पर जोर-जोर से पैर मारे और फिर अंदर घुसते ही सीमा हैदर का गला दबाने लगा था। इसी दौरान उसने सीमा को तीन-चार थप्पड़ भी मारे थे।
विज्ञापन

अचानक हुई इस घटना से सीमा हैदर घबरा गई और शोर मचा दिया था। शोर सुनते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और हमलावर युवक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही सीमा हैदर ने तुरंत मोबाइल के जरिए कोतवाली रबूपुरा और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी थी। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- UP: शादी में खर्च किए दो करोड़, दुल्हन ससुराल पहुंची तो पता चली दूल्हे की ऐसी सच्चाई... नौ के खिलाफ कराया केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें