दिल्ली जल बोर्ड बुधवार और गुरुवार को अपने भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई करेगा। इस कारण से इनसे जुड़े कई इलाकों में दो दिन पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी।
बोर्ड के अनुसार बुधवार को सेक्टर-22 द्वारका, सेक्टर-23, 24 और 11 रोहिणी, एक्सटेंशन सेक्टर-11 रोहिणी, रिठाला गांव, रिठाला डीजेबी स्टाफ क्वार्टर, महरौली, किशन गढ़, डियर पार्क, ग्रीन पार्क, मुनिरका, मालवीय नगर, राजौरी गार्डन बीपीएस, सी-6 ए-ब्लॉक जनकपुरी, एएन ब्लॉक शालीमार बाग बीपीएस और बृहस्पतिवार पुरानी सब्जी मंडी, बरफ खाना, मलका गंज, सराय फूस, बंगला रोड, राजपुर रोड, शक्ति नगर, विजय नगर, रूप नगर, विश्वविद्यालय क्षेत्र, पुलिस लाइन क्षेत्र, श्री राम इंस्टीट्यूट, बारात घर, 80 एसएफएस ग्रीन व्यू अपार्टमेंट, बीपीएस, सी-2 ए-ब्लॉक जनकपुरी, एजे ब्लॉक शालीमार बाग बीपीएस, केशव पुरम लॉरेंस रोड, ट्राई नगर, रामपुरा, अशोक विहार समेत आस-पास के क्षेत्रों में पानी नहीं आएगा।