ग्रेटर नोएडा के कटहरा गांव निवासी इनामी अपराधी सौरभ को जारचा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सौरभ उर्फ राणा 25 हजार रुपए का इनामी अपराधी है, जिसे जारचा पुलिस ने बिसहाड़ा रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पास ने पुलिस ने एक बाइक व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
मंगलवार रात पुलिस ने सौरभ को पैर में गोली मार कर घायल किया और उसके बाद गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि अपराधी सौरभ सूरजपुर थाना क्षेत्र के एक डबल मर्डर मामले में वांछित चल रहा था।