फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIMCAA: विवेक अग्निहोत्री और सुमिता यादव को एलुमनी ऑफ द ईयर, इमका मीट में 23 विजेताओं को कनेक्शन्स अवार्ड

Tue, 27 Feb 2024 09:46 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के 12वें ग्लोबल मीट में 23 विजेताओं को इमका कनेक्शन्स अवार्ड दिया गया है। मशहूर न्यूज रीडर रिनी सिमॉन खन्ना, पत्रकार बर्नार्ड विवियन फर्नांडीस और राजीव देशपांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।
विज्ञापन
आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के 12वें ग्लोबल मीट में 23 विजेताओं को इमका कनेक्शन्स अवार्ड दिया गया है। मशहूर न्यूज रीडर रिनी सिमॉन खन्ना, पत्रकार बर्नार्ड विवियन फर्नांडीस और राजीव देशपांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।

विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय जनसंचार संस्थान मुख्यालय में रविवार रात आयोजित समारोह में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव को एलुमनी ऑफ द ईयर जबकि मशहूर न्यूज रीडर रिनी सिमॉन खन्ना, पत्रकार बर्नार्ड विवियन फर्नांडीस और राजीव देशपांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। संस्थान के एलुमनी और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह, मणिपुर के विधायक नूर उल हसन, अरुणाचल भवन की स्पेशल रेसिडेंट कमिश्नर मिताली नामचूम, असम पुलिस के एसपी नुमल महट्टा और यूपी होमगार्ड के डीआईजी संजीव को पब्लिक सर्विस का अवार्ड मिला।

इमका अध्यक्ष सिमरत गुलाटी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को दिल्ली सरकार के स्पेशल कमिश्नर सुशील सिंह, ज्योति कुमार, नितिन प्रधान, गायत्री श्रीवास्तव, अनवर अशरफ, मोना पार्थसारथी, दीक्षा सक्सेना समेत अन्य ने संबोधित किया। सिंगापुर के सौरभ चतुर्वेदी और बिहार के साकिब इकबाल खान को कनेक्टिंग एलुमनी, उत्तर प्रदेश यूनिट को कनेक्टिंग चैप्टर, जम्मू जमघट आयोजन टीम को कनेक्टिंग ग्रुप का अवार्ड दिया गया।

कर्नाटक के सीनियर आईएएस अधिकारी राजेंद्र कटारिया, बिहार के पत्रकार भोला नाथ, ओडिशा के संजय साहू और ज्योति प्रकाश महापात्रा और दिल्ली के अनिमेष बिश्वास और रीतेश वर्मा को पिलर ऑफ इमका अवार्ड दिया गया। इमका अवार्ड्स 2024 के संयोजक विनीत हांडा ने बताया कि जून में आवेदन लिए जाएंगे और पुरस्कार समारोह जुलाई-अगस्त में आयोजित होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में पिछले एक साल में दिवंगत एलुमनी की याद में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एक स्मारिका और पुराने छात्र-छात्राओं के इंटरव्यू संकलन ओडिसी नाम की किताब का विमोचन भी हुआ। संस्थान से 25 साल पहले पास हुए 91 पूर्व छात्र-छात्राओं को सिल्वर जुबली सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें