फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बुलंदशहर में अज्ञात ड्रोन की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत, गांव के ऊपर उड़ते देखे गये, वीडियो वायरल

Wed, 23 Jul 2025 07:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर)

सार

कुछ ग्रामीणों ने बदमाशों के द्वारा ड्रोन से रेकी करने का अंदेशा जताया और वहीं इसी बात से गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांववासियों ने कोतवाल से पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
लाल घेरे में उड़ती हुई संदिग्ध चीज और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुशालपुर में बीती रात अज्ञात ड्रोन उड़ने की सूचना पर ग्रामीण दहशत में आ गए। वहीं ड्रोन उड़ने का वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन


22 जुलाई की मध्य रात्रि 1 बजे ग्राम खुशहालपुर गांव के ऊपर व जंगल के इलाकों में अज्ञात ड्रोन उड़ने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी से गांव और आसपास के जंगल को खंगाला लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। कुछ ग्रामीणों ने बदमाशों के द्वारा ड्रोन से रेकी करने का अंदेशा जताया और वहीं इसी बात से गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांववासियों ने कोतवाल से पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। वहीं कुछ ग्रामीणों ने ड्रोन का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें