फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्कूल में मनाई चंद्रशेखर आजाद की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। शाहदरा स्थित एसआर कैपिटल स्कूल में चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद के जीवन से प्रेरित नाटक, भाषण और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. लक्ष्य छाबड़िया ने कार्यक्रम में बच्चों को बताया कि कैसे चंद्रशेखर आजाद ने अपने साहस, आत्मबल और देशप्रेम से युवाओं के लिए एक अमिट प्रेरणा बनकर देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आजाद के जीवन उनके साहस, बलिदान और देश के प्रति समर्पण के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि किस प्रकार एक युवा देश की स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश हुकूमत से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें