फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन से दी थी एक करोड़ की सुपारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने विजयवाड़ा में तिहरे हत्याकांड में शामिल दिल्ली के चार कॉन्ट्रैक्ट किलर समेत सात आरोपियों को यमुना पार इलाके से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इनकी पहचान कल्याणपुरी निवासी प्रताप उर्फ अनुज (35), धर्मवीर उर्फसल्लू (32), सतीश कुमार उर्फ बाबा (27) और मंजीत सिंह (35), त्रिलोकपुरी निवासी नितिन (27), हापुड़ (यूपी) निवासी नीरज (22) और इंदिरा कैंप, कल्याणपुरी निवासी पंकज उर्फ प्रकाश (22) के रूप में हुई।

इनमें से प्रताप, धर्मवीर, नितिन और नीरज कॉट्रैक्ट किलर हैं, जबकि तीन अन्य आरोपी साजिशकर्ता हैं। पूछताछ में पता कि विरोधी गुट के व्यक्ति ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए लंदन से  एक करोड़ रुपये की सुपारी दी थी। दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर की।
विज्ञापन

विरोधी गुट के व्यक्ति ने लंदन से दी थी एक करोड़ की सुपारी

अपराध शाखा संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार तिहरे हत्याकांड का केस विजयवाड़ा सिटी के अनगूटूरू थाने में दर्ज किया गया था। वहां वेस्ट गोदावरी के पिनाकादिमी गांव में बुथम गोविंदो, बुथम श्रीनिवासा राव और बुथम दुर्गाराव का एक परिवार है। इनकी गांधम नागेश्वराराव, गांधम माराय्या और गांधम पाजिडी माराय्या के परिवार से रंजिश चल रही है।

मुंबई के कॉट्रैक्ट किलर्स ने 6 अप्रैल को वेस्ट गोदावरी के पेदावेजी थाना क्षेत्र में बुथम दुर्गाराव की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में गांधम माराय्या और गांधम पाजिडी माराय्या को गिरफ्तार किया था। दोनों जमानत पर छूट गए थे। इसके बाद 24 सितंबर की सुबह एक्सयूवी महिंद्रा और मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने नेशनल हाइवे-16, आंध्र प्रदेश में टवेरा कार सवार गांधम नागेश्वराराव (70), गांधम माराय्या (40) और गांधम पाजिडी माराय्या (30) की उस समय हत्या कर दी थी, जब वे विजयवाड़ा सिटी से ईलूरू जा रहे थे।

जांच के दौरान पता चला कि हत्याकांड में शामिल कांट्रैक्ट किलर व षडयंत्रकर्ता दिल्ली के है, इसके बाद विजयवाडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा से मदद मांगी। इसके बाद शाखा में तैनात इंस्पेक्टर विनय त्यागी व एसआई लोकेश और संदीप की टीम ने आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर सोमवार को यमुनापार से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी धर्मवीर के खिलाफ हत्या का प्रयास, नितिन केखिलाफ नोएडा में लूटपाट, नीरज के खिलाफ डकैती, सतीश के खिलाफ हत्या का प्रयास, प्रताप सिंह के खिलाफ 16, मंजीत सिंह के खिलाफ 11 मामले और पंकज के खिलाफ वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुथम गोविंदो ने दी थी सुपारी

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि मूलरूप से आंधप्रदेश का रहने वाला श्रीगिरीचिना श्रीनिवासा उर्फ शिवा मुख्य साजिशकर्ता है। वह दिल्ली के कल्याणपुरी में रहता है। उसने बुथम श्रीनिवास राव और बुथम गोविंदो से संपर्क किया था। बुथम गोविंदो इस समय लंदन में है।

उसने ही एक करोड़ रुपये से ज्यादा की सुपारी दी थी। वारदात को अंजाम देने के लिए शिवा ने कच्ची कॉलोनी, गाजियाबाद निवासी ओमवीर सिंह से संपर्ककिया था। ओमवीर ने पंकज, सतीश, मंजीत सिंह के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रची। इसके बाद कॉट्रैक्ट किलर्स को हायर किया गया।

इस काम के लिए हर कॉट्रैक्ट किलर को आठ से दस लाख रुपये दिए गए। आंध्र प्रदेश में इन्हें वारदात में प्रयुक्त हथियार व गाड़ी आरोपी परिवार के सदस्यों ने उपलब्ध कराई थी। वारदात के बाद आरोपी दिल्ली आकर छिप गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें