फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने मारा या नहीं? कब्र खोदकर निकाली गई लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की अदालत के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को गोकलपुरी स्थित कब्रिस्तान से जावेद (24) का शव निकाला। उत्तर पूर्वी जिला अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


कब्र से निकाले गए शव का अब दोबारा पोस्टमार्र्टम किया जाएगा। मामले में पुलिस की बेरुखी को देख परिजनों ने याचिका दायर कर दोबारा पोस्टमार्र्टम कराने की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक जावेद पत्नी जैनब के साथ मुस्तफाबाद में रहता था। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दंपति में किसी बात को लेकर अनबन हो गई।

2 नवंबर 2012 को जावेद का शव बिस्तर पर पड़ा मिला था। उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी। घटना के समय पिता मुन्ना खान बाहर गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया था खुदकुशी का मामला

परिजनों ने जैनब पर हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन जैनब के बयान और हालात देखकर पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था।

पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ जोर जबरदस्ती करने की बात सामने नहीं आई थी। मामले में पुलिस की बेरुखी देखकर परिजनों ने जावेद के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी।

इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने शव को कब्र से निकालकर उसका दोबारा पोस्टमार्टम कराने और मामले की जांच का निर्देश दिया था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें