फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सपा नेता नरेंद्र भाटी को फंसाने की कोशिश'

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या में सपा नेता का नाम आने पर कैमराला गांव में पंचायत हुई। इसमें ग्रामीणों ने कहा कि बिना सुबूत के आरोप नहीं लगाने चाहिए। उन्होंने डीजीपी से मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विजय पंडित की पत्नी ने नरेंद्र भाटी पर हत्या कराने का आरोप लगाया था। सोमवार को इसी मसले पर कैमराला, बोड़ाकी, रामगढ़, पल्ला और दतावली गांवों की एक पंचायत हुई।

इसमें डीजपी के नाम पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह को एक पत्र सौंपा गया। ग्रामीणों ने मांग की कि पंडित के हत्यारों को गिरफ्तार कर उसे कठोर से कठोर सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाटी पर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी कोतवाली का घेराव

भाजपा नेता की हत्या से नाराज लोगों ने सोमवार को दादरी कोतवाली का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाले गए।

भाजपा नेता विजय पंडित के आवास के पास स्थित धर्मशाला में हजारों की संख्या में लोग जमा हुए। शोक व्यक्त करने के बाद उन्होंने घनश्याम रोड, जीटी रोड और सब्जी मंडी समेत अन्य मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला।

इसमें महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। इसके बाद सभी लोगों ने दादरी कोतवाली के गेट पर जमकर नारेबाजी की और कोतवाली के गेट पर ही बैठ गए। इस पर पुलिस ने कोतवाली का गेट बंद कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें