फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय गोयल ने केजरीवाल पर किया पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को जंतर मंतर पर रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने विजय गोयल के बिहार-यूपी वालों पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की। केजरीवाल ने कहा था कि खुद विजय गोयल दिल्ली के नहीं हैं। इसका जवाब देते हुए विजय गोयल ने कहा है कि पहले से केजरीवाल सरकार छोड़कर भाग गए अब फिर से गद्दी पाने के लिए रास्ता ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन


सांसद विजय गोयल ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के दिल्ली आने का विरोध नहीं किया है। उन्होंने कहा है कि राज्यसभा में सभी पार्टियों के सांसद मौजूद थे, लेकिन किसी ने कोई आपत्ति नहीं की। मेरे भाषण को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया।

उधर, सोमवार सुबह 11.30 पूर्वांचल एकता मंच का राज्यसभा सांसद विजय गोयल की तरफ से दिये गए बयान के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा। इसकी अगुवाई कांग्रेस दिग्गज महाबल मिश्रा करेंगे।
विज्ञापन

विजय गोयल ने दी सफाई

भाषण राज्यसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध है, कोई भी उसको पढ़ कर समझ सकता है कि मैने बाहर से आने वाले लोगों के लिए व्यवस्था और हकों की बात की है। पूर्वांचलियों का विरोध उन्होंने कभी नहीं किया। भाजपा का हमेशा से मानना है कि पूरे देश में कोई भी किसी भी राज्य में बस सकता है और काम कर सकता है।

पूर्वांचलियों के लिए भाजपा ने दिल्ली में संघर्ष किया है। उनकी मांगों के लिए रैलियां, धरने और प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि मैने कहा था कि बाहर के प्रदेशों से कोई भी अपनी इच्छा से अपना गांव छोड़कर नहीं आता है, बल्कि उसके सामने उसकी रोजी-रोटी की मजबूरी होती है।
विज्ञापन

गोयल को पार्टी से निष्कासित करने की मांग

फरीदाबाद में भाजपा के राज्यसभा सांसद विजय गोयल के बयान पर रविवार को अखिल भारतीय पूर्वांचल परिषद् के पूर्व अध्यक्ष बीके पांडे के नेतृत्व में नेहरू कॉलोनी में उत्तरप्रदेश व बिहार के लोगों ने प्रदर्शन किया।

पांडे ने कहा कि दिल्ली किसी एक की नहीं है। राजनेताओं को इस तरह के बयान देने से पहले सोचने व समझने की जरूरत है। मुंबई व दिल्ली सबकी है। इस के बयान से बड़ी संख्या में लोगों को मानसिक पीड़ा पहुंचती है। दिल्ली और एनसीआर के विकास में बिहार व उत्तरप्रदेश के लोगों के खून-पसीना लगा है। राजनेताओं में इच्छाशक्ति नहीं है।

जब विकास की बात पूछी जाती है तो वे बढ़ती आबादी और बिहार-यूपी पर बयान देकर तथ्यों को छुपाने की कोशिश करते है। यह परंपरा बंद होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें