फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय विदारक घटना: हापुड़ में हाईवे पर रातभर शव रौंदते रहे वाहन, नहीं हुई पहचान, शरीर के अधिकतर हिस्से हुए अलग

Tue, 16 Jan 2024 08:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

कोहरे के कारण हादसे की न तो पुलिस को खबर लगी और न ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। मंगलवार की सुबह पुलिस ने क्षत विक्षत शव को समेट कर कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-334 स्थित ददायरा कट के पास हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मौत होने के बाद पूरी रात शव हाईवे पर पड़ा रहा और उसके ऊपर से लगातार वाहन गुजरते रहे। कोहरे के कारण हादसे की न तो पुलिस को खबर लगी और न ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। मंगलवार की सुबह पुलिस ने क्षत विक्षत शव को समेट कर कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

सोमवार की देर रात नेशनल हाईवे-334 स्थित ददायरा गांव कट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पूरी रात शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह व सात बजे पुलिस को हाईवे पर क्षत विक्षत शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना देहात पुलिस ने क्षत विक्षत शव के टुकड़ों को एकत्र कर उसे कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनीष चौहान का कहना है कि मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हुई थी, यह जानकारी निकलकर सामने आ रही है। थाना पुलिस को सुबह साढ़े छह या सात बजे इसकी सूचना मिली। मृतक के एक हाथ पर पीएस और ओम लिखा पढ़ने में आ रहा है। इसके आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें