फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सीएम के घर के बाहर तोड़फोड़ केस: हाईकोर्ट ने आठ आरोपियों को दी जमानत, दिया ये तर्क

Wed, 13 Apr 2022 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मालूम हो कि 30 मार्च को भाजपा युवा मोर्ट के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ के आरोपियों को मिली जमानत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर हुई तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को हाईकोर्ट ने जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी पिछले 14 दिन से न्यायिक हिरासत में थे और जो सबूत इकट्ठा किए गए हैं वह इस प्रकार के हैं कि उन्हें हानि नहीं पहुंचाई जा सकती।
विज्ञापन


अन्य लोग जो तस्वीरों में पहचाने गए हैं उन्हें सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी कर जांच में सहभागिता के लिए कहा गया है। जस्टिस आशा मेनन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि आरोपियों की जमानत से सिर्फ इसलिए इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि जांच जारी है।

मामले के आठ आरोपियों ने निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में जमानत अर्जी डाली थी। इन लोगों को 31 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। मालूम हो कि 30 मार्च को भाजपा युवा मोर्ट के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन मुख्यमंत्री द्वारा फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में था। इसी दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सीएम के घर के बाहर तक पहुंच गए थे और सुरक्षा बैरिकेड, सीसीटीवी आदि तोड़ने के साथ ही मुख्य द्वार पर पेंट भी पोता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें