फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को बड़ी सफलता: दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया जहीरुद्दीन, यूएई भागने की फिराक में था हथियार तस्कर

Wed, 13 Apr 2022 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया और एयरपोर्ट से  जहीरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। जहीरुद्दीन पश्चिमी यूपी में अवैध हथियारों की सप्लाई करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से जहीरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। जहीरुद्दीन पश्चिमी यूपी में अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। इतना ही नहीं वह अवैध हथियारों की फैक्टरी भी चलाता है। जहीरुद्दीन लंबे समय से फरार चल रहा था और यूएई भागने की फिराक में था।

विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया। इसी दौरान सूचना मिली की जहीरुद्दीन दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने वाला है। आनन-फानन टीम के सदस्यों ने मोर्चा संभाला और जहीरुद्दीन को धर दबोचा। पुलिस इसके अन्य साथियों और फैक्ट्रियों के बारे में जानकारी करने में जुटी है। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की भी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें