उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 102 किलोग्राम सोना पकड़ा है। गाजियाबाद में अबतक की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक बताया जा रहा है।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से यह सोना पकड़ा है। बरामद किए गए सोने की कीमत 38 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मोदी नगर थाना इलाके से यह बरामदगी हुई है।
इतना सोना एक साथ देख पुलिस वाले हैरान रह गए। इनकम टैक्स और बड़े अफसरों को सूचना भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 2 सुरक्षा गार्ड सोना लेकर जा रहे थे।
दिल्ली एयरपोर्ट से हरिद्वार की कुंदन केयर यह सोना ले जाया जा रहा था। वैन में एक चालक, 2 सुरक्षाकर्मी और एक कैशियर मौजूद थे। आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि सोना विदेश से आयात किया गया है।