पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना है। हालांकि हाल में गौतम गंभीर में राजनीति में नहीं आने की बात कही थी, उन्होंने कहा था कि फिलहाल चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। वह भी उनके बारे में इस तरह की अफवाहें सुन रहे हैं, लेकिन वह इस वक्त अपने परिवार और बेटियों के साथ समय व्यतित करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि फिलहाल आईपीएल के दौरान स्टार स्पोटर्स पर कमेंट्री करेंगे।
आगामी चुनावों में भाजपा की तरफ से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को नई दिल्ली सीट से राजनीतिक मैदान में उतारने की चर्चा छिड़ी हुई है। अभी नई दिल्ली से भाजपा की मीनाक्षी लेखी सांसद हैं। बताया जा रहा है कि अगर गंभीर भाजपा का ऑफर मानते हैं तो लेखी को दिल्ली की ही किसी और सीट पर भेजा जाएगा।