संघ लोक सेवा आयोग की आइएस परीक्षा के स्वरूप सीसैट को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शनरत छात्र शनिवार को आरएसएस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
शुक्रवार को आइएस की तैयारियों के लिए दिल्ली में गढ़ माने जाने वाले मुखर्जी नगर के बाद यूपीएससी के छात्र आज संघ के दिल्ली मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन करने वाले छात्र अब केशव कुंज तक पहुंच गए हैं। छात्रों को उम्मीद है कि इससे उनकी बात शायद सुन ली जाए।